दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी शानदार व्यक्ति, अमिरेकी राष्ट्रपति ने की भारतीय पीएम की जमकर तारीफ, टैरिफ के बाद बोले ट्रंप

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ बुधवार (27 अगस्त) से लागू कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लागू करने से पहले वक्त दिया था, लेकिन अब इसकी डेडलाइन खत्म हो गई है. टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शानदार व्यक्ति हैं. हालांकि, इस दौरान ट्रंप भारत-पाक संघर्ष का जिक्र करने से नहीं चूके.दरअसल, ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को परमाणु युद्ध में बदलने से रोक दिया था और उन्हें यह धमकी दी थी कि अगर दोनों पड़ोसी देश संघर्ष विराम पर सहमत नहीं हुए तो वह कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे तथा उन पर शुल्क (टैरिफ) लगाएंगे.

 

जानें- ट्रंप ने मोदी को लेकर क्या कहा
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने मंगलवार (26 अगस्त) को ‘व्हाइट हाउस’ में एक कैबिनेट बैठक के दौरान यह टिप्पणी की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी. उन्होंने कहा,कि- मैंने एक बहुत ही शानदार इंसान, नरेन्द्र मोदी से बात की. मैंने पूछा, आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है? नफरत बहुत ज्यादा बढ़ गई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, कि- मैं आपके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करना चाहता. तुम लोग परमाणु युद्ध में उलझ जाओगे. मैंने कहा, कल मुझे फिर फोन करना लेकिन हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे या हम आप पर ऐसे शुल्क लगाएंगे जो इतने ऊंचे होंगे कि आपका सिर चकरा जाएगा.

ट्रंप ने युद्ध रुकवाने को लेकर किया बड़ा दावा
इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि- उन्होंने विश्वभर में सात युद्ध रुकवाए हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध भी शामिल है. उन्होंने कहा कि इनमें से चार युद्ध उन्होंने शुल्क और व्यापार के जरिये रोके. ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के वॉशिंगटन की मध्यस्थता के बाद तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत होने की घोषणा की थी.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 804

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *