दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

आतंक के आका हुए नेस्तनाबूद, ऑपरेशन सिंदूर-ऑपरेशन महादेव पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह.?

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव में शामिल जवानों को सम्मानित किया। संयुक्त ऑपरेशन महादेव में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस दौरान शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकी सरगनाओं को भारतीय नागरिकों की जान से खेलने के दुष्परिणामों का स्पष्ट संदेश दिया। हमारे सैनिकों ने दुनिया को दिखा दिया कि आतंकवादी चाहे कोई भी रणनीति अपनाएं, वे अब भारत को नुकसान पहुंचाकर बच नहीं सकते। ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में संतुष्टि आई, जिसे ऑपरेशन महादेव ने आत्मविश्वास में बदल दिया।

 

भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को किया सम्मानित
शाह ने यह बात भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को सम्मानित करते हुए कही, जिन्होंने ऑपरेशन महादेव को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके जवाब में सशस्त्र बलों ने मई में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर जवाबी कार्रवाई की गई थी। ऐसे ही ऑपरेशन महादेव के जरिए सुरक्षा बलों ने जुलाई में पहलगाम नरसंहार में शामिल आतंकवादियों का सफाया कर दिया था।

आतंक के आकाओं को दिया स्पष्ट संदेश
शाह ने कहा,कि- ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंक के आकाओं को भारतीय नागरिकों की जान से खेलने के परिणामों के बारे में एक स्पष्ट संदेश दिया है।’ गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकवादी चाहे कितनी भी रणनीति अपनाएं, वे अब भारत को नुकसान पहुंचाकर बच नहीं सकते।

पहलगाम हमला ‘कश्मीर मिशन’ को पटरी से उतारने का असफल प्रयास
उन्होंने कहा कि- ऐसे समय में जब कश्मीर में पर्यटन अपने चरम पर था, पहलगाम हमला ‘कश्मीर मिशन’ को पटरी से उतारने का एक असफल प्रयास था। शाह ने यह भी कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

सुरक्षा बलों के प्रति जताया आभार
गृह मंत्री ने कहा,कि- चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने ऑपरेशन सिंदूर और महादेव को लेकर खुशी और उत्साह महसूस किया और सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में यही विश्वास भारत की हर क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने की आकांक्षा का आधार है।

ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए पहलगाम के आतंकी
शाह ने कहा कि- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की फॉरेंसिक लैब ने साबित कर दिया है कि ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए आतंकवादी वही थे जिन्होंने पहलगाम में नरसंहार को अंजाम दिया था। गृह मंत्री ने कहा,कि- पीएम मोदी और पूरे देश की ओर से मैं भारतीय नागरिकों के दिलों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं।’

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *