अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

जेल से बाहर आना चाहती है पति की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी, केस में आया ये बड़ा अपडेट

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान मेघालय के शिलॉन्ग में कर दी थी. इस हत्याकांड में शामिल सोनम के अलावा सभी आरोपी शिलॉन्ग जेल में हैं. इसी बीच सोनम ने जमानत याचिका दायर की है. एक एजेंसी के मुताबिक सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसकी याचिका पर सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है.अतिरिक्त लोक अभियोजक तुषार चंद्रा ने कहा कि याचिका शुक्रवार को दायर की गई थी. लेकिन अभियोजन पक्ष ने मामले के रिकॉर्ड की जांच के लिए समय मांगा. सोनम के वकील ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में दायर आरोपपत्र में “खामियों” का दावा किया है.

 

वेइसावडोंग में की गई थी हत्या
राजा रघुवंशी की हत्या शिलॉन्ग के सोहरा में वेइसावडोंग के पास एक सुनसान पार्किंग में की गई थी. राजा को मारने का प्लान पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर बनाई थी. राजा और सोनम मई में मेघालय से लापता हो गए थे. जिसके बाद देश भर में तलाशी अभियान चलाया गया था.आखिरकार राजा का शव शिलॉन्ग में मिला और सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि मेघालय पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

 

हत्याकांड को लेकर दाखिल की गई 790 पन्नों की चार्जशीट
पिछले हफ़्ते पुलिस ने सोनम, राज और तीन हत्यारों – विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ 790 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 944

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *