दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नई दिल्ली में होगा एएनटीएफ प्रमुखों का राष्ट्रीय सम्मेलन, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे करेंगे उद्घाटन

उमाकांत त्रिपाठी।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की वार्षिक रिपोर्ट-2024 जारी करेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों के हितधारक भाग लेंगे।

यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय “संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी” है। सम्मेलन में सभी संबंधित हितधारकों द्वारा देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों की व्यापक समीक्षा और विश्लेषण किया जाएगा तथा भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श होगा।

सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग और नुकसान कम करने सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के साथ ही उनके राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थ और देश में मादक पदार्थों के कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिए ‘सरकार की समग्र अप्रोच’ की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया जाएगा। सम्मलेन के दौरान छह तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इन विचार-विमर्शों से विभिन्न हितधारकों की ताकत का उपयोग कर रणनीति तैयार करने के लिए कार्रवाई योग्य परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। एनसीबी और राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स भविष्य की साझेदारी पेश करते हैं, जो मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी, खुफिया जानकारी और सामुदायिक कार्रवाई को एकीकृत करती है।

मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई है। गृह मंत्री शाह ने 2021 में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक समर्पित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) गठित करने का निर्देश दिया था। अमित शाह ने अप्रैल 2023 में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 910

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *