दिल्लीदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ट्रंप ने मिलाया पीएम मोदी को फोन, 75वें जन्मदिन पर सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बधाई, क्या बोले प्रधानमंत्री.?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (16 सितंबर 2025) को 75 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फोन करके बधाई दी। पीएम मोदी ने रात 10:53 बजे X (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रम्प ने भी रात 11:30 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “Truth” पर पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ट्रंप ने क्या लिखा.?

ट्रम्प ने लिखा – “अभी-अभी मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वे अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”

पीएम मोदी ने दिया जवाब

मोदी ने जवाब में लिखा – “थैंक यू, मेरे दोस्त प्रेसिडेंट ट्रम्प, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की आपकी पहल का समर्थन करते हैं।”

टैरिफ विवाद के बाद पहली बातचीत

मोदी और ट्रम्प की यह बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि यह भारत पर अमेरिका की ओर से 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली बातचीत है। 6 अगस्त को ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने पर भारत को 25% पेनल्टी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके बाद 7 अगस्त से 25% अतिरिक्त टैरिफ भारत पर लगाया गया। यानी कुल मिलाकर भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर 50% टैरिफ लागू है, जो 27 अगस्त से लागू हुआ। इस टैरिफ के कारण दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था।

पहले नहीं उठाया था फोन

जर्मन अखबार FAZ ने 27 अगस्त को दावा किया था कि टैरिफ विवाद को लेकर मोदी ने हाल के हफ्तों में 4 बार ट्रम्प का फोन उठाने से इनकार किया था। मोदी और ट्रम्प की आखिरी बातचीत 17 जून को 35 मिनट फोन पर हुई थी। टैरिफ विवाद के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील पर बातचीत दोबारा शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच और भारत के वाणिज्य मंत्रालय के विशेष प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल के बीच करीब 7 घंटे बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने बातचीत को सकारात्मक बताया। जल्द ही अगली बैठक की तारीख घोषित की जाएगी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *