खबर इंडिया की। एशिया कप 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। ड्रीम11 के साथ करार खत्म होने के बाद अब अपोलो टायर्स को टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर बनाया गया है। यह करार साल 2027 तक चलेगा। इस दौरान अपोलो टायर्स, बीसीसीआई को कुल 579 करोड़ रुपये देगा।
क्यों टूटा ड्रीम11 का कॉन्ट्रैक्ट?
भारत सरकार ने हाल ही में सट्टेबाजी (Betting) और उससे जुड़े ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। ड्रीम11 का बिजनेस इसी कैटेगरी से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से बीसीसीआई ने ड्रीम11 से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया और नया स्पॉन्सर ढूंढना शुरू किया।

अपोलो टायर्स का करार
अपोलो टायर्स हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये बीसीसीआई को देगा।
इससे पहले ड्रीम11 हर मैच के लिए 4 करोड़ रुपये देता था।
यानी बीसीसीआई को अब पहले से ज्यादा फायदा होगा।
खास बात यह है कि एशिया कप 2025 और महिला टीम की ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में टीम इंडिया ने बिना स्पॉन्सर के ही खेला था।
BCCI के नए नियम
बीसीसीआई ने 2 सितंबर 2025 को नए नियम जारी किए थे। इन नियमों के मुताबिक, जर्सी स्पॉन्सर के लिए गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियां बोली नहीं लगा सकतीं। इसी वजह से ड्रीम11 को बाहर होना पड़ा। जुलाई 2023 में ड्रीम11 ने बीसीसीआई के साथ 358 करोड़ रुपये की डील की थी। इसमें भारतीय पुरुष टीम, महिला टीम, अंडर-19 और इंडिया-ए टीम की किट स्पॉन्सरशिप शामिल थी।
ड्रीम11 ने Byju’s को किया था रिप्लेस
कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर ड्रीम11 को कोई पेनल्टी नहीं देनी पड़ी, क्योंकि शर्तों में लिखा था कि अगर सरकार के नए नियमों से बिजनेस प्रभावित होता है, तो कंपनी को जुर्माना नहीं देना होगा। अब अगले तीन साल तक टीम इंडिया की जर्सी पर अपोलो टायर्स का नाम लिखा होगा। बीसीसीआई को इससे अच्छी-खासी कमाई भी होगी और ड्रीम11 की जगह अब एक इंडियन ब्रांड ने टीम इंडिया की जर्सी पर अपनी जगह बना ली है।













