दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने देश को दी सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल की सौगात, 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता, जानिए खासियत

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर से वर्चुअली बैलार्ड पियर पर अत्याधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का इनॉगरेशन किया। यह देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है, जिसे ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत विकसित किया गया है। करीब 4.15 लाख वर्ग फुट में फैला यह टर्मिनल हर साल 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।

खड़े हो सकेंगे 5 क्रूज शिप

इस टर्मिनल पर एक साथ 5 क्रूज शिप यहां खड़े हो सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मुंबई का समुद्री इतिहास बेहद समृद्ध है और यह टर्मिनल भारत को वैश्विक क्रूज पर्यटन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

300 से ज्यादा वाहन होंगे पार्क

एमआइसीटी भारत का सबसे बड़ा विश्व स्तरीय क्रूज टर्मिनल है। इसकी प्रथम दो मंजिलों (जी- प्लस 1) पर 2,07,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर हैं। जबकि अन्य दो मंजिलों (2 प्लस-3) को वाणिज्यिक मंजिलों के रूप में विकसित किया गया है। यह 11 मीटर ड्राफ्ट और 300 मीटर तक की लंबाई के साथ एक साथ पांच जहाजों को भी संभाल सकता है। पार्किंग स्थल पर एक साथ 300 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

लहरदार छत के साथ हुई डिजाइनिंग

एमआइसीटी को एक लहरदार छत के साथ डिजाइन किया गया है। यह अपनी विशिष्ट वास्तुकला के साथ समुद्री पहचान को दर्शाती है। एमआइसीटी के आधुनिक डिजाइन में वास्तुकला, गुलाबी सुनहरे रंग के अलंकरण और एक विस्तृत छत शामिल है। इसका भव्य प्रवेश द्वार जहां मुंबई की विरासत से प्रेरणा लेता दिखाई देता है, वहीं घुमावदार बैठने की व्यवस्था, सेल्फी प्वाइंट और समुद्री पट्टिकाओं वाले आकर्षक इंटीरियर बहुत खास है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *