दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने मंच से बताया… कौन है भारत का सबसे बड़ा दुश्मन, कहा- हमें इसे हराना है

उमाकांत त्रिपाठी। एक दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत का असली दुश्मन बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया. मुंबई के अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का लोकार्पण भी यहीं से हुआ. भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है. दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है. अगर कोई दुश्मन है तो वह है हमारी दूसरे देशों पर निर्भरता. हमें मिलकर इस दुश्मन को हराना है, क्योंकि जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता होगी, उतनी ज्यादा देश की विफलता होगी. दुनिया की शांति के लिए, दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा.

140 करोड़ देशवासियों के भविष्य को हम दूसरों पर या उनकी निर्भरता पर नहीं छोड़ सकते. भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगाया जा सकता. 100 दुखों की एक ही दवा है और वह है आत्मनिर्भर भारत. इसलिए हमें चुनौतियों से टकराना होगा और भारत को आत्मनिर्भर बनकर दुनिया के सामने खड़ा होना होगा.’

भावनगर ने जमा दिया रंग

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे भावनगर ने आज रंग जमा दिया. सभी जगह सिर्फ मानव समुद्र ही दिख रहा है. इतनी बड़ी संख्या में आप सब आए, इसके लिए मैं आपका आभारी हूं. ये कार्यक्रम भावनगर में हो रहा है लेकिन यह पूरे देश का कार्यक्रम है. ‘समुद्र से समृद्धि’ की हमारी दिशा क्या है, इसे समझाने के लिए भावनगर को चुना गया है. 17 सितंबर को आपने अपने नरेंद्र भाई को जो शुभकामनाएं भेजी हैं, और देश-दुनिया से जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, वह मेरी असली संपत्ति और ताकत है. इसलिए आज मैं सार्वजनिक रूप से इन शुभेच्छाओं के लिए आपका हृदय से धन्यवाद करता हूं.’

क्यों खास है NMHC?

गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित लोथल, सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा है. यह स्थल भारत की प्राचीन समुद्री शक्ति और समृद्धि का प्रतीक भी है. इसी ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लोथल में NMHC का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत की शानदार समुद्री विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है. इस कॉम्प्लेक्स के बनने से न केवल देश की समुद्री धरोहर को नई पहचान मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Related Posts

1 of 828

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *