न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

उत्तराखंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को किया फोन, हुई ये बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में हाल में आई आपदा की स्थिति व राहत-बचाव कार्यों की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की। गृह मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा, कि- आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार राज्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। प्रभावित जनता को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए हर संभव आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि- राज्य प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा है। उन्होंने कहा,कि- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन व सहयोग से उत्तराखंड इस कठिन परिस्थिति से शीघ्र उबर सकेगा।

Related Posts

1 of 938

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *