मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

MP के आशिक मिजाज लड़के ने बनाई 3 गर्लफ्रेंड, फिर वीडियो बनाकर किया रेप, 2 नाबालिगों को भी बनाया शिकार.!

खबर इंडिया की। टांडा थाना क्षेत्र में तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर उनके वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कुक्षी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दुष्कर्म की शिकार हुई तीन लड़कियों में से दो नाबालिग हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश ने सबसे पहले एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले जब आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी ने दो और लड़कियों के साथ भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है।

पहली घटना: आरोपी ने 24 फरवरी को एक युवती को अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर उसकी मर्जी के बिना दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। उसने युवती को धमकी दी थी कि अगर वह किसी को बताएगी, तो वह वीडियो वायरल कर देगा। बाद में, आरोपी ने वह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

दूसरी घटना: 22 अप्रैल को आरोपी ने एक अन्य नाबालिग के साथ तब दुष्कर्म किया, जब वह खेत में काम कर रही थी। उसने इसका भी वीडियो बना लिया और बाद में शादी समारोह में मुलाकात होने पर उसे जंगल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

तीसरी घटना: 11 जून को आरोपी ने एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना तब हुई जब नाबालिग गुजरात में मजदूरी करने गई थी। आरोपी ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिए।
आरोपी ने इन सभी लड़कियों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Posts

बिकिनी पहन दो बॉयफ्रेंड संग Beach पर नहाई अफगानी मॉडल, दिखाई बोल्डनेस, अपना देश छोड़ भारत में बसी

खबर इंडिया की। अफगानिस्तान में जन्मीं मॉडल और रियलिटी शो स्टार सदफ शंकर एक बार…

1 of 841

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *