न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देशवासियों को फिर मिलेगी GST से छूट, दरों में और हो सकती है कटौती, क्या बोले पीएम मोदी.?

उमाकांत त्रिपाठी।जीएसटी दरों में और कटौती की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संकेत दिया है। आठ साल पहले शुरू हुई जीएसटी व्यवस्था में हाल- ही में सबसे बड़ा बदलाव किया गया था। जीएसटी काउंसिल ने करीब 400 आइटम पर जीएसटी दरों में कटौती का फैसला किया था जो 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन लागू हुए। मोदी का कहना है कि जैसे-जैसे देश आर्थिक तौर पर मजबूत होता जाएगा, वैसे-वैसे टैक्स का बोझ कम होता जाएगा। उन्होंने कहा कि- जीएसटी में हुए बदलाव भारत की ग्रोथ स्टोरी को नए पंख देने वाले स्ट्रक्चरल रिफॉर्म हैं।

मोदी ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने के बाद कहा कि- आज देश जीएसटी उत्सव मना रहा है। लेकिन हम यहीं पर रुकने वाले नहीं हैं। 2017 में हमने जीएसटी लाकर आर्थिक मजबूती का काम किया। इस साल फिर लाए हैं जिससे आर्थिक मजबूती होगी। जैसे-जैसे आर्थिक मजबूती बढ़ेगी, लोगों पर टैक्स का बोझ कम होता जाएगा। देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी सुधारों का सिलसिला चलता रहेगा।

पीएम मोदी ने स्वदेशी पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि- दुनियाभर की कंपनियों को भारत में निवेश करने का न्योता दिया कि- भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफॉर्म्स बनाए हैं जो सबको साथ लेकर चलते हैं। इनमें यूपीआई, आधार, डिजीलॉकर, ओएनडीसी.. ये सबको मौका दे रहे हैं। इनका मंत्र है प्लेटफॉर्म्स फॉर ऑल, प्रोग्रेस फॉर ऑल। दुनिया में हो रही उथलपुथल और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की ग्रोथ आकर्षक है।मोदी ने स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा,कि- भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। हर वो प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं, वो हमें भारत में बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत में हम एक वाइब्रेंट डिफेंस सेक्टर डेवलप कर रहे हैं। पुर्जे-पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो। हम ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *