उमाकांत त्रिपाठी।फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में एलईडी टीवी पर जबर्दस्त डील्स दी जा रही हैं। वहीं, अगर आप बेहद किफायती दाम में एलईडी खरीदने की सोच रहे हैं, तो भी इस सेल में ऑप्शन की कमी नहीं है। यहां हम आपको फ्लिपकार्ट पर मिल रहे कुछ बजट फ्रेंड्ली एलईडी टीवी के बारे में बता रहे हैं। इन टीवी की कीमत 5 हजार रुपये से भी कम हैं। इन टीवी में आपको कीमत के हिसाब से शानदार डिस्प्ले और ऑडियो आउटपुट मिलेगा। आइए जानते हैं इन टीवी के बारे में।
इस टीवी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 4599 रुपये है। ऑफर में आप इस टीवी को 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। यह टीवी 162 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो यह टीवी A+ ग्रेड पैनल के साथ आता है। इसमें आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz का है। टीवी में कंपनी 20 वॉट का साउंड आउटपुट ऑफर कर रही है।
InnoQ Sounbar 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV
यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 4690 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस टीवी पर 5 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। यह टीवी 165 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। इस टीवी में आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz का है। टीवी में आपको 30 वॉट का दमदार साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा।
Uniboom ULTIMA 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV 2025 Edition
इस टीवी की कीमत 4991 रुपये है। फ्लिपकार्ट की डील में इस टीवी पर 5 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। टीवी 176 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। टीवी में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी 30 वॉट का साउंड आउटपुट दे रही है।














