क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

रोहित शर्मा ने वनडे की कप्तानी खुद छोड़ी या छीनी गई.? खुल गया राज, सच सुन फैंस को आएगा गुस्सा.!

खबर इंडिया की। टेस्ट के बाद अब भारत की वनडे टीम के भी कप्तान शुभमन गिल बन गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने वनडे और टी20 टीम की घोषणा की. विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे टीम में शामिल किए गए हैं. हालांकि रोहित शर्मा अब स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर खेलेंगे.

क्या है आगरकर के बयान के मायने

रोहित शर्मा कप्तानी से हटे या हटाए गए, ये पूरी तरह साफ नहीं है. हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें शायद कप्तानी से हटाया गया है. अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के दौरान जोर देकर कहा कि चयनकर्ता तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे.

अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘तीनों प्रारूपों के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव है. वनडे क्रिकेट इस समय सबसे कम खेला जाने वाला फॉर्मेट है. हमारा ध्यान आगामी टी20 विश्व कप पर है. गिल को एडजस्ट होने के लिए समय देना चाहते हैं.’

रोहित-विराट पूरी तरह फिट- अगरकर

अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कहा, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम में शामिल होने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. हम हमेशा चयनित खिलाड़ियों के नाम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) को भेजते हैं और उनकी फिटनेस की पुष्टि करते हैं.’ अजीत अगरकर ने ये भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही 2027 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
29 अक्टूबर: पहला T20, कैनबरा
31 अक्टूबर: दूसरा T20, मेलबर्न
2 नवंबर: तीसरा T20, होबार्ट
6 नवंबर: चौथा T20, गोल्ड कोस्ट
8 नवंबर: पांचवां T20, ब्रिस्बेन

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *