अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

गर्लफ्रेंड टीचर के साथ स्कूल में ही रंगरलिया मना रहा था टीचर पति, पीछे से पहुंची पत्नी, फिर..!

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सरकारी स्कूल में उस वक्त हंगामा हो गया जब शिक्षक पति के स्कूल में ही तैनात महिला टीचर के साथ अवैध संबंधों के शक में महिला ने दोनों की पिटाई कर दी। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हल्द्वानी के एक गांव निवासी महिला सोमवार को एकाएक विद्यालय पहुंच गई। महिला को शक था कि उसके शिक्षक पति और एक प्रशिक्षु शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान महिला ने पति और शिक्षिका को साथ बैठे भी देख लिया। इससे महिला का पारा सातवें आसमान में पहुंच गया।

महिला ने दोनों की कर दी पिटाई
महिला ने आव देखा न ताव, पति की धुनाई कर दी। महिला यहीं नहीं रुकी, पति के बाद प्रशिक्षु शिक्षिका पर हाथ छोड़ दिए। इससे विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया। महिला का कहना था कि उनके दो बच्चे हैं। पति के व्हाट्सएप चेटिंग से उसे अवैध संबंधों का पता चला। उन्होंने इस संबंध में कई बार मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को शिकायत भी की, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आरोप लगाया कि पति आए दिन उसका मानसिक उत्पीड़न करता है। महिला ने एक बार फिर सीईओ को शिकायत देकर कहा कि- उनके पति और प्रशिक्षु शिक्षिका उसके व बच्चों के खिलाफ कोई अनहोनी कर सकते हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई।

अभिभावकों ने बुलाई बैठक
सरकारी स्कूल की इस घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि- इससे विद्यालय का माहौल खराब होगा। बच्चों पर इसका विपरित असर पड़ेगा। स्कूल के पीटीए अध्यक्ष ने कहा कि इस बाबत मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना ने कहा कि- विद्यालय के प्रधानाचार्य से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली गई है। यह पति-पत्नी का आपसी मामला है, लेकिन विद्यालय का माहौल सही बना रहना चाहिए। इसके लिए मातहतों को निर्देशित किया गया है।

Related Posts

1 of 861

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *