अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

पति के पैसे चुराकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी पत्नी, खुलासा हुआ तो गम में डूबे पति ने दी जान

उमाकांत त्रिपाठी।त्रिपुरा के सेपाहिजला जिले के बारडोवाल इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 46 वर्षीय नरुल इस्लाम ने अपने घर में पत्नी और बहू को धारदार हथियार से घायल कर दिया. इसके बाद घर छोड़कर जंगल की ओर गया. कुछ घंटों में उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है.

एजेंसी के मुताबिक, नरुल इस्लाम ने करीब आठ साल तक पश्चिम एशिया के किसी देश में काम किया था. छह महीने पहले वह घर लौटा था, लेकिन लौटते ही जिदंगी तनावपूर्ण और परेशानियों में घिर गई. थाना प्रभारी तापस दास ने बताया कि- प्रारंभिक जांच में पता चला कि नरुल अपनी पत्नी से नाराज थे. कारण यह था कि पत्नी ने विदेश से आए पैसे किसी अन्य पुरुष को ट्रांसफर कर दिए थे, जिसके साथ वह रिश्ते में थी.

पीड़ित महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें तुरंत जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है, लेकिन गंभीर चोटें हैं.वहीं, पुलिस ने नरुल के शव को कब्जे में लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है. तापस दास ने बताया कि घटना की जांच जारी है. यह जानने की कोशिश की जा रही है कि नरुल की मानसिक स्थिति और घरेलू तनाव इस घटना के पीछे मुख्य कारण थे या कुछ और भी जुड़ा है. पुलिस ने कहा कि- हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू विवादों की बात भी सामने आ रही है.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

जिस्म पर रंग लगाकर ये कैसा रोमांस? पति-पत्नी इंस्टाग्राम पर फैला रही अश्लीलता, बैन करने की मांग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने की होड़ अब एक नई…

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *