अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

टॉर्चर कर रही थी शादीशुदा गर्लफ्रेंड, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आशिक ने उठाया ये बड़ा कदम

उमाकांत त्रिपाठी।दो दिन पहले उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नगीना क्षेत्र के गांव जीतपुर पलड़ी में रात में सड़क किनारे झाड़ियां में एक महिला की गला कटी लाश पड़ी मिली थी. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन तब तक लाश की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस ने अगले दिन जांच करते हुए महिला की पहचान कराई तो उसकी पहचान नहटौर निवासी हिना पत्नी नजाकत के रूप में हुई. लाश मिलने के बाद हिना के पति नजाकत ने बिजनौर शहर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी माजिद और उसके दोस्त सुल्तान के खिलाफ घर से पत्नी को ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी माजिद को गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ में माजिद ने बताया कि- हिना से उसके पिछले 5 साल से प्रेम संबंध थे और यह जानकारी उसके परिवार वालों को भी थी. हिना उससे लगातार कई बार लाखों रुपए ले चुकी थी और वह जिस घर में रहती है वह मकान भी उसने अपनी ही पैसों से बनवा कर हिना को दिया था लेकिन इसके बाद भी वह उससे लगातार पैसों की मांग करती रहती थी. अब स्थिति आ गई थी कि पैसे ना देने पर वह उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी.

इसी बात से तंग होकर माजिद ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस योजना में उसने अपने चांदपुर निवासी दोस्त सुल्तान को शामिल किया और 23 अक्टूबर की रात को वह दोनों उसे घर से अपनी गाड़ी में बिठाकर साथ ले गए. उन्होंने रास्ते में गाड़ी के अंदर ही हिना की की गला काटकर हत्या कर दी और लाश को नगीना में गागन नदी के पास झाड़ियां में फेंक दिया.

दोनों वहां से फरार हो गए. पुलिस ने माजिद के बयानों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त छुरी और वह गाड़ी भी बरामद कर ली जिसके अंदर हत्या की गई थी. पुलिस अब माजिद के दोस्त सुल्तान की तलाश कर रही है और मजीद को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हिना 6 बच्चों की मां थी जिसमें सबसे छोटा बच्चा दो साल का है.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 802

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *