क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

ना हिंदी ना अंग्रेजी, ये है विराट कोहली का फेवरेट गाना, सुनकर आप भी हो जाएंगे खुश

खबर इंडिया की।क्रिकेट वर्ल्ड के किंग कहे जाने वाले क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli Birthday) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विराट को आज जन्मदिन के मौके पर हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। विराट भले ही क्रिकेट के मैदान में ज्यादा रहते हों लेकिन उनकी चर्चा किसी बड़े बॉलीवुड स्टार की तरह ही होती है। विराट की पसंद-नापसंद भी बड़ी साफ है। विराट को ना कोई शोर-शराबा पसंद है और ना ही किसी तरीके का दिखावा। यही चीज उन्हें बाकी लोगों से थोड़ी अलग बनाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली का पसंदीदा गाना कौन सा है? अब आप सोच रहे होंगे कि शायद विराट का फेवरेट सॉन्ग उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की किसी फिल्म का होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर विराट का फेवरेट सॉन्ग आजकल कौन सा है…

विराट का फेवरेट है ये तमिल गाना
दरअसल, विराट कोहली को हिंदी या पंजाबी नहीं बल्कि तमिल गाना (Tamil Song) पसंद है। हैरानी की बात तो ये है कि विराट आजकल इसी गाने को गुनगुनाते रहते हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले ही आईपीएल मैच के दौरान एक चैट में विराट ने इस बात का खुलासा किया था। विराट ने बताया कि उनका आजकल नी सिंगम धन ‘Nee Singam Dhan’ गाना फेवरेट बना हुआ है। इस गाने को वो आजकल सुन रहे हैं।इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया था। वहीं ये गाना सिलांबरासन टीआर (Silambarasan TR) की फिल्म ‘Pathu Thala’का गाना है। इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 114 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही गाने को ज्यादा पॉपुलैरिटी विराट के कॉमेंट के बाद ही मिली थी।

 

पंजाबी गानों के भी शौकीन हैं विराट
हालांकि ऐसा नहीं है कि- विराट को यही गाना पसंद है। इसके अलावा विराट कोहली को पंजाबी गाने सुनने का भी बड़ा शौक है। विराट को पंजाबी सिंगर गुरुदास मान (Gurudas Maan Songs) के गाने भी बेहद पसंद है। विराट अक्सर इन गानों को गुनगुनाते रहते हैं। इसके अलावा विराट के मुंह से हमने कई बार एक गाना और सुना है और वो गाना है उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म का। दरअसल, विराट को रब ने बना दी जोड़ी का गाना तुझमें रब दिखता है भी काफी पसंद है। इस फिल्म में विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) थे।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 786

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *