अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

पसंद नहीं थी ननद, भाभी ने ससुराल से गहने चोरी कर गहने भेजे मायके, ऐसे खुला राज

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के हाथरस में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपनी ननद की शादी के लिए रखे क़रीब 50 लाख रुपये चोरी कर लिए और इन पैसों को अपने मायके में भेज दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ननद मनमुटाव की वजह से उसने ये कदम उठाया.ये घटना हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी अकरम उर्फ कलुआ की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है. उसने अपनी बहन की शादी के लिए काफी तैयारियां की थी.

घर से गायब हो गए पैसे और गहने
परिवार ने शादी में बहन को देने के लिए सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात घर में रखे थे लेकिन, 23 और 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अचानक सारे पैसे और जेवर अकरम के घर से गायब हो गए. जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया.

परिजनों ने दर्ज कराया चोरी का केस
पुलिस के मुताबिक, अकरम ने 24 अक्टूबर को इस मामले में कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस घटना की जांच के आदेश दिये थे.पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह पता लगा कि अकरम की पत्नी का अपनी ननद से मनमुटाव था जिसकी वजह से वह नहीं चाहती थी कि उसकी ननद की शादी में ये गहने दिए जाएं और इसी वजह से उसने गहने चोरी करके अपने मायके में रखवा दिए थे.

उसने बताया कि- अकरम ने शक होने पर अपनी पत्नी से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कुबूल कर ली जिसके बाद पुलिस ने जेवर बरामद कर लिये. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना हाथरस गेट पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. आरोपी महिला से भी पूछताछ की गई है.

What's your reaction?

Related Posts

रात के अंधेरे में परिवार से छिपकर भाग रहे थे समधी-समधन, गांव वालों ने पकड़ा तो किया ये हाल, वीडियो वायरल

खबर इंडिया की। एक गांव से सामने आया है चौंकाने वाला मामला, जहां कथित तौर पर समधी…

आकर लाश ले जाओ.. क्लर्क पति ने प्रेग्नेंट कमांडो पत्नी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद किया साले को फोन

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई. दिल्ली पुलिस…

नशे में डूबी लड़की ने रिक्शे वाले संग की गंदी हरकत, गले लगाते, चूमते और बेड टच करती दिखी, वीडियो वायरल

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को…

1 of 666

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *