अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

मेरी गर्लफ्रेंड होकर दूसरे लड़कों से आशिकी लड़ा रही थी.. MP में सड़क पर बॉयफ्रेंड ने की लड़की की हत्या, मचा हड़कंप

उमाकांत त्रिपाठी।बालाघाट में दिनदहाड़े एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती के गले पर चाकू से वार करते नजर आ रहा है। ये वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने ही बनाया है, लेकिन युवती को बचाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।घटना बैहर के आमगांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाते हुए हत्या करने का कारण पूछा, इस पर आरोपी ने कहा- ‘5 साल से मेरे साथ थी। साथ में जीना-मरना सबकुछ था। अब धोखा दे रही है। अपने दोस्त-भाइयों के साथ मिलकर मारने के लिए मेरे घर लड़के भेजे। लड़के रास्ते में मुझे रोककर मारने के लिए तैयार थे।’

 

एक महिला ने कहा कि लड़की की जान क्यों ले रहा है तो आरोपी बोला- जान बच जाएगी उसकी। पुलिस को बुलाओ और इसको लेकर जाओ।
वहीं वारदात से गुस्साए युवती के परिजन और गांव वाले दोपहर 2 बजे से बैहर थाने के सामने इकट्‌ठा होकर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपी को फांसी की सजा और उसके घर तोड़ा जाए।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
युवती की हत्या से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस हालात काबू करने में लगी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की गई है। युवती की पहचान आमगांव निवासी ऋतु भंडारकर (23) के रूप में हुई है। एएसपी आदर्श-कांत शुक्ला ने बताया शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बस का इंतजार कर रही थी युवती
एएसपी आदर्श कांत शुक्ला ने बताया कि ऋतु बैहर में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करती थी। वह रोजाना गांव से बस से आना-जाना करती थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आमगांव फाटा पर बस का इंतजार कर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान आरोपी युवक आया। वो एक बाइक से लिफ्ट लेकर आया था। उसने कुछ देर ऋतु से बात की। फिर दोनों में बहस शुरू हो गई। तभी युवक ने चाकू निकाल लिया और युवती पर वार करना शुरू कर दिया। युवती लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी आरोपी गले पर वार करता रहा। आरोपी के हाथ में चाकू देखकर किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई।

Related Posts

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *