उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

7 साल की गर्लफ्रेंड को छोड़ शादी की, फिर प्रेमिका की याद आई तो पत्नी को छोड़ा, अब हो गया महाकांड

खबर इंडिया की। झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने MBA की छात्रा कृतिका चौबे को गोली मारने के बाद सुसाइड करने वाला मनीष साहू प्यार में पागल था। दोनों के बीच 7 साल से अफेयर था। एक साल पहले मनीष ने परिवार के दबाव में शादी कर ली थी।

इससे कृतिका खफा हो गई और उससे दूरी बना ली। इसके चलते मनीष ने शादी के दो महीने बाद ही पत्नी से नाता तोड़ लिया, लेकिन कृतिका उससे बात और शादी करने को तैयार नहीं हुई। उसने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इससे वह डिप्रेशन में चला गया और हॉस्टल के आसपास घूमने लगा।

रविवार को मनीष पूरी प्लानिंग के साथ झांसी पहुंचा। उसने आखिरी बार मिलने के बहाने कृतिका को बुलाया। दोनों हवाना रेस्टोरेंट गए, जहां मनीष ने उसे खाना खिलाकर मनाने की कोशिश की। वहां से दोनों यूनिवर्सिटी गेट की ओर आए।

फुटपाथ पर खड़े होने के दौरान जब कृतिका जाने लगी तो मनीष ने कहा- अपना सामान ले लो। जैसे ही कृतिका उसकी तरफ मुड़ी, उसने बैग से तमंचा निकाला और कृतिका को गोली मार दी। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली दाग दी। मनीष की मौके पर मौत हो गई, जबकि कृतिका की हालत नाजुक है।

7 साल पहले शुरू हुआ था अफेयर
ललितपुर शहर कोतवाली के तालाबपुरा मोहल्ले की रहने वाली कृतिका (22) पुत्री गौरी शंकर चौबे बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में MBA फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसने इसी साल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। वह यूनिवर्सिटी कैंपस में बने पीजी हॉस्टल में रह रही थी। तीन बहनों में दूसरे नंबर की है।

वहीं, मनीष साहू (25) पुत्र बिहारी लाल युवती के ही मोहल्ले का रहने वाला था। ललितपुर में दोनों एक साथ पढ़ते थे। एक ही मोहल्ले के होने के नाते साथ में आना-जाना था। 2018 से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों साथ में जीने-मरने की कसमें खा बैठे। इस बीच पारिवारिक स्थिति के कारण मनीष कामकाज में जुट गया। वह सरकारी विभाग में गाड़ी चलाता था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

जिस्म पर रंग लगाकर ये कैसा रोमांस? पति-पत्नी इंस्टाग्राम पर फैला रही अश्लीलता, बैन करने की मांग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने की होड़ अब एक नई…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *