अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

एक शहर वाली, दूसरी गांव वाली, डिलीवरी बॉय ने 4 दिन में की दो शादिया, ऐसे खुला राज

उमाकांत त्रिपाठी।प्रयागराज में एक डिलीवरी बॉय ने 4 दिन में दो शादियां कीं। वह पहली शादी के अगले दिन ही पत्नी के साथ शहर चला गया। फिर वापस गांव आकर दूसरी शादी कर ली। एक साल तक नाटक चलता रहा। आरोपी के घरवाले भी उसका पूरा साथ देते रहे।
पहली पत्नी गांव पहुंची तो राहुल की पोल खुल गई। खुद को बचाने के लिए राहुल ने दोनों पत्नियों खुशबू और शिवांगी से किनारा कर लिया। कई दिनों तक मामला शांत नहीं हुआ तो दोनों पत्नियों ने साथ मिलकर कानूनी मदद लेने की ठानी।

पिछले हफ्ते दोनों एक साथ थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने मामले की जांच की और रविवार रात FIR दर्ज कर ली। छानबीन के बाद सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी के घरवालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एसओ सरायइनायत संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

30 नवंबर 2024 को करी थी पहली शादी
सरायइनायत के दलापुर गांव का रहने वाला राहुल उर्फ रामकृष्ण दुबे स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। गांव की रहने वाली खुशबू से उसकी नजदीकी थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने 19 अक्टूबर 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी बाद में घर वालों को हुई।परिवार वालों की मौजूदगी में एक साल बाद 30 नवंबर 2024 दोनों की शादी करवाई गई। दोनों ने पड़िला महादेव धाम में हिंदू रीति से विवाह की रस्में निभाईं।

 

शादी के अगले दिन पत्नी के साथ शहर चला गया
खुशबू ने बताया कि- शादी में उसके परिवार ने 2 लाख नकद, 10 ग्राम की सोने की चेन, सोने की अंगूठी और घरेलू सामान दिया। शादी के अगले ही दिन राहुल उसे लेकर शहर चला गया। अल्लापुर में किराए के मकान में लेकर रहने लगा। पिछले महीने 25 अक्टूबर को उसने बच्ची को जन्म दिया।

4 दिसंबर 2024 को की थी दूसरी शादी
दलापुर गांव की ही शिवांगी ने आरोप लगाया कि उसकी राहुल से 4 दिसंबर 2024 को शादी हुई थी। राहुल ने कभी नहीं बताया कि- उसकी पहले भी शादी हो चुकी है और उसकी एक बच्ची भी है। शादी में टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल, तीन लाख रुपये नकद, घर गृहस्थी का सामान और लगभग छह लाख रुपए खर्च हुए। शिकायत है कि शादी के बाद उसके परिवार ने दो लाख रुपए और सोने की चेन की मांग की। मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

 

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

स्कूल जाने का कहकर निकली लड़की कार में आशिक संग रंगरलिया मनाते पकड़ाई, फिर ये हुआ.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 801

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *