अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

शादी से एक घंटे पहले दूल्हे ने की दुल्हन की हत्या, 2 साल से करते थे प्यार, इस वजह से हुआ था विवाद

उमाकांत त्रिपाठी।गुजरात के भावनगर में शनिवार को शादी से एक घंटे पहले एक युवती की उसके मंगेतर ने हत्या कर दी। घटना प्रभुदास झील के टेकरी चौक के पास स्थित घर में हुई। वारदात के बाद आरोपी घर में तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि- आरोपी साजन बरैया और पीड़ित सोनी हिम्मत राठौड़ करीब डेढ़ साल से लिव इन में रह रहे थे। दोनों के परिवार ने शुरुआत में शादी का विरोध किया लेकिन इसके बावजूद दोनों ने सगाई कर ली थी और ज्यादातर रस्में भी पूरी हो चुकी थीं।

डीएसपी आरआर सिंघल ने बताया कि- शनिवार रात को दोनों की शादी से पहले दोनों के बीच साड़ी और पैसों को लेकर विवाद हुआ। बहस बढ़ने पर साजन ने लोहे के पाइप से हमला किया और सोनी का सिर दीवार पर दे मारा।जब परिवार को शोर सुनाई दिया तो वे लोग सोनी के कमरे की तरफ भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पीड़ित के बड़े भाई विपुल ने गंगाजलिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार से अलग रहती थी सोनी
सोनी के परिजनों ने बताया कि- उसका अफेयर साजन के साथ था। उसने परिवार से झगड़ा करके घर छोड़ दिया और फिर साजन के साथ लिव इन में रहने लगी थी। जब दोनों की सगाई की जानकारी हुई तो सामाजिक सरोकार के चलते दोनों परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए।उन्होंने बताया कि- इसके बाद सोनी अपने मायके आ गई। उनकी शादी के लिए 15 नवंबर की तारीख तय हुई। 14 नवंबर को हल्दी-मेंहदी की रस्में हुईं। साजन और सोनी की ये रस्में एक जगह पर हुईं। सोनी ने अपने एक हाथ पर आई लव साजन लिखवाया था और दूसरे हाथ पर मेहंदी से अखंड सौभाग्यवती लिखा टैटू बनवाया था।

साजन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने साजन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए भावनगर और आसपास के इलाकों में टीमें तैनात कर दी गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की है। अधिकारी उसे उग्र और संभावित रूप से खतरनाक बता रहे हैं। आरोपी का शनिवार को एक पड़ोसी से भी झगड़ा हुआ था। इस मामले में अलग से शिकायत दर्ज है।

Related Posts

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *