Uncategorizedन्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

विधायक की दुल्हन बनेंगी MP की तान्या मित्तल, फरवरी में होगी शादी, जानिए क्या है शादी का सच

खबर इंडिया की।सलमान खान का शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है, लेकिन तान्या मित्तल की चर्चा अब तक जारी है. तान्या मित्तल ने बिग बॉस हाउस में खुद को बहुत हाई-फाई दिखाया. उन्होंने खुद को इतना अमीर बताया कि आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सोच में पड़ गए. अब उनकी शादी की चर्चा है. कहा जा रहा है कि तान्या अगले साल फरवरी में शादी करने जा रही हैं.

शादी कर रही हैं तान्या?
इंटरनेट पर तान्या की शादी को लेकर बज बना हुआ है. ये सिलसिला एक रेडिट यूजर की पोस्ट के बाद शुरू हुआ. एक यूजर ने रेडिट पर पोस्ट करते हुए कहा कि-तान्या मित्तल की शादी फरवरी में हो रही है.’ इस पोस्ट में यूजर्स से ये भी पूछा गया है कि क्या उनके पास दूल्हे के बारे में कोई जानकारी है.

पोस्ट पर एक यूजर ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा कि- दूल्हा अमाल मलिक है. बधाई हो. अन्य यूजर ने दावा किया कि- दूल्हा एक राजनेता है. रेडिट यूजर की ये पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुई कि लोग शादी की बात को सच मान बैठे. पर जरा ठहरिए. सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर यकीन मत करिए. तान्या की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. इसलिए वायरल पोस्ट को हकीकत नहीं समझा जा सकता है.

 

शादी को लेकर क्या बोली थीं तान्या?
बिग बॉस हाउस में तान्या को कई बार अपनी शादी पर बात करते देखा गया था. उन्होंने कहा था कि उनके पिता छोटी उम्र में उनकी शादी कराना चाहते थे, लेकिन वो करियर बनाना चाहती थीं. शो में उन्होंने ये भी कहा था कि वो विधायक से शादी करेंगी. पर उन्होंने विधायक का नाम नहीं बताया था. बाद में तान्या ने ये भी कहा कि- वो किसी बेरोजगार से शादी कर सकती हैं, क्योंकि उनके पास खुद काफी फैक्ट्रियां और पैसा है. वो घर का काम भी करेंगी और अपने पति के लिए खाना भी बनाएंगी. वर्कफ्रंट की बात करें, तो बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद तान्या की लोकप्रियता दोगुनी हो चुकी है.बिग बॉस खत्म हुए अभी 16 दिन हुए हैं और तान्या 6 ऐड फिल्म शूट कर चुकी हैं.

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *