बिहारन्यूज़भारतहेडलाइंस

इंस्टाग्राम से शुरू हुई बता, दो साल चला प्यार, फिर लड़कों में इंटरेस्ट नहीं कहकर दो लड़कियों ने रचाई शादी

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं प्यार जब होता है तो फिर समाज नहीं देखता है. इसी बीच बिहार के सुपौल से एक अजब-गजब प्यार का मामला सामने आया है. सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक मॉल में काम करने वाली दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया. इन दोनों को दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हुआ था. अब शादी के बाद दोनों ने एक साथ जीवनभर रहने का फैसला किया है.

मंदिर में दोनों ने रचाई शादी, लिए सात फेरे
बताया जाता है कि- बीते मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) की देर रात दोनों युवतियां त्रिवेणीगंज के मेला ग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुंचीं, जहां सादे तरीके से उन्होंने शादी की रस्म पूरी की. शादी के दौरान दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए. उस वक्त मंदिर परिसर में गिने-चुने लोग ही मौजूद थे, जिससे यह घटना तत्काल चर्चा में नहीं आ सकी.

किराए के मकान में एक साथ रहती थीं दोनों
बताया जा रहा है कि- ये दोनों युवतियां दो महीने से त्रिवेणीगंज के वार्ड नंबर 18 में एक किराए के कमरे में साथ रह रही थीं. बुधवार (24 दिसंबर, 2025) सुबह जब वे शादी के बाद अपने कमरे पर लौटीं, तो इसकी जानकारी मोहल्ले में फैल गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी. धीरे-धीरे मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया और वीडियो वायरल होने लगा.

दूल्हा बनी पूजा तो काजल दुल्हन
नवविवाहित युवतियों की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोशाला चौक वार्ड 8 निवासी संतोष गुप्ता की 21 वर्षीय पुत्री पूजा गुप्ता और शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा बघला वार्ड 1 निवासी शंभू यादव की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है. इस विवाह में पूजा गुप्ता ने दूल्हे की भूमिका निभाई, जबकि काजल कुमारी दुल्हन बनी. दोनों युवतियों का कहना है कि- उन्हें लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है और उनका रिश्ता पूरी तरह भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है. इस अनोखी शादी को लेकर स्थानीय लोगों में अलग-अलग चर्चा है.

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *