अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

तेरे मरने से लोन माफ हो जाएगा… MP में 35 लाख के लिए पति ने पिलाया पत्नी को फिनाइल, पीड़िता ने बताई दास्तां

उमाकांत त्रिपाठी।सतना में कर्ज से बचने की सनक में एक युवक ने पत्नी की हत्या का प्रयास किया। उसने पानी में फिनाइल की गोलियां मिलाकर पत्नी को जबरन पिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा इलाके का है। पूर्णिमा त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि- उनके पति अनुराग सोहन त्रिपाठी ने उनके नाम से “रुद्रा इंटरप्राइजेज” नाम की फर्म पंजीकृत कराई थी, जो सर्जिकल सामग्री के व्यवसाय से जुड़ी थी। इसी फर्म के नाम पर एसबीआई बैंक से 35 लाख रुपए का लोन लिया गया।

शराब पीकर आया और मारपीट शुरू की
पूर्णिमा ने पुलिस को बताया कि लोन की पूरी राशि का उपयोग पति ने किया, जबकि कर्ज की जिम्मेदारी पत्नी के नाम पर रही। पीड़िता के अनुसार, 28 दिसंबर की रात अनुराग शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके चेहरे और मुंह पर चोटें आईं।

इसके अगले दिन 29 दिसंबर की सुबह करीब 10:30 बजे विवाद फिर बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम में रखी फिनाइल की गोलियों को पीसकर पानी में मिलाई और पत्नी को जबरन पिला दिया। महिला का आरोप है कि पति ने कहा कि उसके मर जाने पर 35 लाख का लोन माफ हो जाएगा। महिला 1 जनवरी तक अस्पताल में भर्ती रही। डिस्चार्ज होने के बाद परिजन के साथ देर रात थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *