न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को लेकर होगी हाईलेवल मीटिंग, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग करेंगे. यह साल 2026 में जम्मू-कश्मीर की पहली बड़ी सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग होगी जिसका मकसद सीमा सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन्स को और प्रभावी बनाना है.

जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में लैफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय के सीनियर अफसर, सैन्य और अर्धसैनिक बलों के प्रमुख समेत खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे. जम्मू-कश्मीर से मीटिंग में हिस्सा लेने वाले मुख्य अधिकारी हैं मुख्य सचिव अटल डुल्लू, होम सेक्रेटरी चंद्राकर भारती, DGP नलिन प्रभात और खुफिया प्रमुख नितीश कुमार. इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे.

मीटिंग का मेन फोकस बॉर्डर पार से किसी भी घुसपैठ को रोकना, दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकवादियों को पकड़ना, और सर्दियों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना है. अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे गृह मंत्री को किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर में चल रहे ऑपरेशन्स और आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों की जानकारी देंगे.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 899

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *