अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

जाट हूं, खड़े-खड़े खरीद दूंगी… गाजियाबाद में महिला की दबंगई का वीडियो वायरल, इस तरह करने लगी गुंडई

उमाकांत त्रिपाठी।गाजियाबाद में एक महिला और दो दरोगा ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने अपनी कार एक घर के सामने खड़ी कर दी थी। इस पर मकान मालिक ने कार हटाने को कहा।यह सुनते ही महिला और उसके साथ मौजूद दोनों दरोगा भड़क गए और गालियां देने लगे। वीडियो में महिला चिल्लाते हुए कहती नजर आ रही है, “मैं जाट की बेटी हूं। पूरा गाजियाबाद मेरा है। खड़े-खड़े 50 थार खरीद दूंगी। बुला, किसको बुलाता है… बुला ना। तेरे परिवार में वकील हैं तो मैं खुद भी वकील हूं।

जानें- पीड़ित ने क्या कहा…
मोदीनगर थाना के बुदाना के रहने वाले अभिषेक नेहरा 21 दिसंबर की रात को निवाड़ी रोड पर अपने आवास पर पहुंचे। अभिषेक ने बताया कि जब मैं पहुंचा तो गेट के सामने रैम्प पर VERNA और CURVV कारें खड़ी थीं। एक गाड़ी में मुंद्रेश नाम की महिला, 2 दरोगा बैठकर कुछ पी रहे थे।दूसरी गाड़ी में कुछ और लोग थे। मकान में अंदर जाने का रास्ता नहीं था.

इसलिए मैंने गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गए। दरोगा जितेंद्र राघव वर्दी का रौब दिखाते हुए मुझे गालियां देने लगे। कहा- मैं निवाड़ी थाने में दरोगा हूं। ज्यादा बोला तो तुझे उठाकर थाने में डाल दूंगा।इसी बीच, महिला ने गालियां देनी शुरू कर दीं। तीनों कार से बाहर निकलकर आ गए। महिला गालियां देते हुए धमकी देने लगी। हालांकि, मामला बिगड़ता देख एक दरोगा ने महिला को कार के अंदर बैठाया और फिर सभी अपनी-अपनी कार लेकर वहां से चले गए।

वीडियो में महिला ने क्या-क्या कहा, पढ़िए
वीडियो में महिला कह रही है कि यह रोड तेरे बाप की नहीं है। बुला एसएचओ को, बुला, चल बुला…किसको बुलाता है। मैं खड़ी हूं यहां। मैं जाट हूं। रोड पर हम खड़े तुम कैसे रोक सकते हो। मुझे संविधान मत सिखाओ। मैं खुद वकील हूं। इस पर युवक कहता है कि मेरे घर पर भी वकील हैं।

महिला कहती है कि तेरे घर पर वकील होंगे…तेरे फूफा। मैं खुद वकील हूं। मैं खूब बदतमीजी करूंगी…तुझे जो करना है, कर ले। महिला तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहती कि मैं जाट की लड़की हूं। मैं जाट हूं। पैसों से तेरे से 10 गुना ज्यादा हूं। खड़े-खड़े 50 थार खरीद दूंगी।मैं बिना वर्दी के तुझे ऐलान कर रही हूं, तू आज जाट से उलझ रहा है। टोटल गाजियाबाद में हमारी मार्केट है। राजनगर एक्सटेंशन भी हमारा है।

Related Posts

1 of 835

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *