अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड और उसका दोस्त.. दोनों से बात करती थी 16 साल की संजना.. दोनों ने लड़की को जंगल में बुलाया, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 16 साल की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 13 जनवरी को घर से लापता हुई किशोरी को अंशू गौतम उर्फ लक्की ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था. परिजनों को बताया गया कि वह नैनीताल घूमने गई है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा खौफनाक निकली. आरोप है कि अंशू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रचते हुए किशोरी की हत्या कर दी.

अंशू और आशिक दोनों से बातचीत पुलिस जांच में सामने आया कि अंशू गौतम किशोरी से प्रेम करता था, लेकिन बाद में उसे शक हुआ कि लड़की उसके दोस्त आशिक यादव से भी बात कर रही है. दोनों दोस्तों ने इसे अपना अपमान मानते हुए किशोरी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 13 जनवरी की शाम फोन कर उसे बुलाया गया, टाटा सफारी में बैठाया गया और चलती गाड़ी में ही मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई.

रेलवे ट्रैक पर डाल दिया शव
बहाने से नाबालिग लड़की को बुलाया, बहस हुई तो कर दिया मर्डर हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सरोजनी नगर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर इस तरह रखा कि मामला आत्महत्या लगे. ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी का सिर धड़ से अलग हो गया. पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने अपने और मृतका के मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिए. पुलिस ने अंशू गौतम को 25 जनवरी और उसके तीन साथी- आशिक यादव, रिशू यादव और वैभव सिंह राजपूत को 26 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

चारों आरोपियों की गिरफ्तारी मृतका की मां का आरोप है कि उन्होंने 14 जनवरी को ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस लगातार कहती रही कि बेटी मिल जाएगी. जब चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो परिजन थाने पहुंचे और फांसी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. महिलाएं हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं. एसएचओ सुरेश सिंह का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 809

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *