न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मनाली में साड़ी उतारकर बर्फ पर घूमी लेडी इन्फ्लुएंसर, अंडरगारमेंट में बनाई रील, वायरल VIDEO पर भड़के मंत्री विक्रमादित्य

खबर इंडिया की। हिमाचल प्रदेश में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मशहूर पर्यटन स्थल मनाली का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला बर्फीले इलाके में रील बनाती नजर आती है। आरोप है कि रील शूट करने के लिए महिला पहले साड़ी उतारती है और फिर छोटे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड करती है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

कई यूज़र्स इसे देवभूमि हिमाचल की संस्कृति और गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जोड़कर महिला के समर्थन में भी अपनी राय रख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला ने यह वीडियो 6 दिसंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था, लेकिन यह पिछले 5–6 दिनों से तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले पर हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रील और व्यूज़ के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री ने साफ कहा कि सभ्य आचरण सभी के लिए अनिवार्य है और देवभूमि की संस्कृति के विपरीत किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम “मेघारानी-2556” है, जिस पर 45.5 हजार फॉलोअर्स हैं। महिला ने मनाली लोकेशन टैग करते हुए दो वीडियो पोस्ट किए हैं—एक 9 सेकेंड का और दूसरा 27 सेकेंड का। विवाद का केंद्र बना 9 सेकेंड वाला वीडियो अब तक 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

फिलहाल महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं हो पाई है और प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। यह मामला अभी सोशल मीडिया पर बहस तक ही सीमित है।

 

 

 

 

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 796

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *