अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

शादी के 28 दिन बाद दो महीने की प्रेग्नेंट निकली पत्नी, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख उड़े पति के होश, MP का चौंकाने वाला मामला

उमाकांत त्रिपाठी।ग्वालियर में एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी से पहले ही पत्नी गर्भवती थी और इस बात को छिपाया गया. बाद में ससुराल पक्ष की सहमति से भ्रूण हत्या कराई गई. अब कोर्ट ने इस पूरे मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट को सभी दस्तावेजों और कथनों के आधार पर नए सिरे से विचार करने के आदेश दिए हैं.

यह मामला ग्वालियर जिले से जुड़ा है, जहां पति विशाल माहौर ने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के मुताबिक, विवाह के समय पत्नी पहले से गर्भवती थी, लेकिन यह बात जानबूझकर छिपाई गई. शादी के लगभग एक महीने बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सामने आया कि पत्नी दो माह से अधिक की गर्भवती थी.

आरोप है कि इस खुलासे के बाद पत्नी अपने मायके चली गई, जहां माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ मिलकर एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया गया. पति का कहना है कि यह भ्रूण हत्या का स्पष्ट मामला है और इसमें सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.पहले इस मामले की शिकायत झांसी निवासी युवक ने जनकगंज थाने में दी थी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया. इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन पेश किया गया, जिसे 20 नवंबर 2025 को खारिज कर दिया गया था.

हालांकि, अपर सत्र न्यायाधीश के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर की गई, जहां अदालत ने माना कि मामले में उपलब्ध दस्तावेजों और कथनों की दोबारा समीक्षा जरूरी है. कोर्ट ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि वे समस्त रिकॉर्ड के आधार पर नए सिरे से विचार कर कारणयुक्त आदेश पारित करें.फिलहाल, इस मामले में निचली अदालत में दोबारा सुनवाई होगी. यह मामला न सिर्फ कानून बल्कि सामाजिक और नैतिक सवाल भी खड़े करता है. अब देखना होगा कि न्यायिक प्रक्रिया के बाद सच्चाई क्या सामने आती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *