अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति छोड़ दामाद संग भागने वाली महिला अब जीजा के साथ भागी, थाने में बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं

उमाकांत त्रिपाठी।अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी बेटी की शादी से 10 दिन पहले दामाद के साथ भाग गई थी। अब 10 महीने बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया।11 फरवरी (बुधवार) को दामाद यानी महिला के दूसरे पति ने थाने में शिकायत दी। कहा कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ भाग गई। हालांकि, पुलिस ने इसे बिहार का मामला बताकर पति को लौटा दिया।

मामला सामने आने के बाद महिला घूंघट में गुरुवार को थाने पहुंच गई। उसने जीजा के साथ भागने के आरोपों को झूठा करार दिया। कहा- मेरा दामाद के साथ रहने का फैसला गलत था। अब मैं अपने तरीके से जिंदगी जीऊंगी।38 साल की अनीता देवी उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब वह 6 अप्रैल, 2025 को गायब हो गई थी। पुलिस ने 18 अप्रैल को उसे हिरासत में लिया था। थाने में काउंसिलिंग कराई गई, लेकिन वह पति के साथ जाने के बजाय दामाद राहुल के साथ चली गई थी। इसके बाद से उसी के साथ रह रही थी।

दामाद बोला- सास ने धोखा दिया, हूबहू शिकायत पढ़िए
दामाद राहुल ने बुधवार को दादों थाने में शिकायत दी। इसमें राहुल ने कहा- मैं बिहार में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता हूं। 15 दिन पहले मेरी पत्नी अनीता का अपने जीजा से संपर्क हुआ। मैंने दोनों की फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी है।
ऑडियो में दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे थे। दोनों ने मुझे जहर देकर साथ भागने की योजना बनाई थी। 6 फरवरी को पत्नी अनीता (पहले सास) ने मुझे धोखा दिया और अपने जीजा के साथ चली गई। वह 2 लाख रुपए कैश और जेवर भी साथ ले गई। इसलिए मेरी पत्नी को पकड़ा जाए।

महिला बोली- मेरा फैसला गलत निकला
मीडिया में मामला सामने आने के बाद अनीता गुरुवार को थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा- मैं अपने बच्चों को छोड़कर दामाद के साथ चली गई थी। इसका मुझे अब बहुत अफसोस है। मेरा फैसला गलत निकला। राहुल (दामाद) मुझे धमकाता और परेशान करता है। वह महिलाओं को बेचने का काम करता है।अब मैं राहुल से अलग रहकर मेहनत-मजदूरी करना चाहती हूं। अपने बच्चों के पास रहना चाहती हूं, लेकिन राहुल ने मुझे बच्चों के पास जाने से मना कर दिया। राहुल ने मेरे साथ मारपीट की, मेरे जेवर और रुपए हड़प लिए। इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया।

 

1- बेटी की शादी से 10 दिन पहले दामाद के साथ भागी थी
अनीता का पहला पति जितेंद्र कुमार है और उनकी बेटी शिवानी मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में रहती है। जितेंद्र ने बेटी की शादी 16 अप्रैल 2025 को दादों थाना क्षेत्र के रिया नगला गांव निवासी राहुल के साथ तय की थी। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर था।

शादी से 10 दिन पहले, 6 अप्रैल 2025 को शिवानी की मां अनीता अचानक घर से गायब हो गई। दूसरी ओर, होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए।

2- FIR दर्ज हुई तो थाने में दामाद के साथ सरेंडर किया
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। पांच दिन बाद राहुल ने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें, वह वापस नहीं आएगा। इसके बाद राहुल के परिवार को पता चला कि उसकी होने वाली सास भी गायब है।

3- थाने में पति के साथ जाने से मना किया, फिर दामाद के साथ रहने लगी

पूछताछ में सामने आया कि 10 दिनों के दौरान दोनों करीब 2826 किलोमीटर तक भागते रहे। वे यूपी के अलावा नेपाल, दिल्ली और बिहार में छिपते रहे। दोनों की 4 घंटे तक काउंसलिंग भी चली। पुलिस ने महिला को समझाया और पति के साथ जाने के लिए कहा, लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 771

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *