वायरलअपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

OYO के कमरे में 17 साल की हिंदू लड़की से रंगरलियां मना रहा था मुस्लिम आशिक, बजरंग दल को देखा तो गर्लफ्रेंड को अलमारी में छिपाया

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित एक होटल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को नाबालिग हिंदू लड़की के साथ होटल के कमरे में पकड़े जाने का दावा किया गया है। घटना के दौरान कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तलाशी ली, जहां लड़की अलमारी के अंदर छिपी हुई मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

बताया जा रहा है कि लड़की ने बाहर निकलते ही मदद की गुहार लगाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट की और होटल में तोड़फोड़ भी की। युवक को सड़क पर घुमाते हुए थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता को बयान दर्ज कराने और काउंसलिंग के लिए महिला हेल्प डेस्क भेजा गया है। आरोपी युवक के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक लंबे समय से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल लाता था। वहीं होटल प्रबंधन पर भी बिना सही दस्तावेज के कमरा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

खजुराहो थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल मामले में जांच जारी है और पुलिस सभी सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *