न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी से हुई सुंदर पिचाई की मुलाकात, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मिले, बताया- एआई में क्या कर रहा है भारत

उमाकांत त्रिपाठी।गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक. के सीईओ सुंदर पिचाई बुधवार (18 फरवरी) को नई दिल्ली पहुंचे. फिर उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह इस समिट में शिरकत करने के लिए भारत आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वे 20 फरवरी को एक कीनोट स्पीच देंगे.

पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,कि- दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मिलकर खुशी हुई. भारत एआई के क्षेत्र में जो काम कर रहा है और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और प्रोफेशनल्स के साथ गूगल किस तरह काम कर सकता है, इस पर बातचीत हुई.

पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात से पहले भारत आने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा,कि- एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा लगा. हमेशा की तरह बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पेपर भी बहुत अच्छे लग रहे थे.

सुंदर पिचाई बोले- थैंक यू पीएम
बैठक के बाद गूगल सीईओ ने एक्स पर लिखा, कि- आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमने हमने इस बात पर चर्चा की कि गूगल कैसे भारत के हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पहुंचाने के उनके विजन में मदद कर रहा है. उन्होंने इस समिट के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री को थैंक्यू कहा, जहां दुनिया भर के दिग्गजों को एक साथ आने का मौका मिला.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 899

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *