मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

गर्लफ्रेंड की लाश के साथ रातभर सेक्स करने वाले पीयूष का कुबूलनामा, बताया क्यों की इंदौर के फ्लैट में बेरहमी से हत्या

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 13 फरवरी को एक युवती का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पियूष धनोतिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुंबई से पकड़कर इंदौर लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आपसी विवाद और ईर्ष्या के चलते युवती की हत्या की। पूछताछ में पियूष ने बताया कि युवती का अपने दोस्तों से बातचीत करना उसे पसंद नहीं था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि युवती शादी की बात कर रही थी, लेकिन वह इस दबाव से असहज था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों करीब एक वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और रिश्ते में थे। शादी को लेकर मतभेद और संदेह के चलते आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने अपराध को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां घटनास्थल का रिक्रिएशन कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में पुलिस विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद यौन अपराध से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

13 फरवरी को किराए के फ्लैट से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां युवती का शव मिला था। इसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल डेटा के आधार पर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *