खबर इंडिया की।क्या आपने कभी ऐसा घर देखा है जो किसी महल से कम न लगे? अगर नहीं, तो मुंबई के बीचों-बीच एक ऐसी 27 मंजिला इमारत खड़ी है, जिसकी चमक-दमक दूर से ही नजर आ जाती है. आलम ये है कि इस इमारत को देखकर हर कोई ठहर जाता है. हम बात कर रहे हैं एंटीलिया की, जो जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का घर है.

एंटीलिया के अंदर की झलक कैसे मिली? एंटीलिया के अंदर का एक खास वीडियो सामने आया, जिसमें घर के कुछ हिस्सों की झलक देखने को मिली. ये वीडियो मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉनट्रैक्टर ने शेयर किया है. वीडियो में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत ऑरेंज कलर की साड़ी और पन्ना-डायमंड जूलरी पहने नजर आ रही हैं.

लेकिन लोगों का ध्यान केवल नीता अंबानी पर ही नहीं गया. वीडियो में पीछे दिख रहे उनके घर की शानदार सजावट, आलीशान झूमर, समुंदर वाला व्यू और हर कोने में झलकती शान-ओ-शौकत ने भी सबका दिल जीत लिया. इस वीडियो ने एंटीलिया की भव्यता और लग्जरी का एक झलक देने का काम किया.

एंटीलिया में लग्जरी और भारतीय कला का सुंदर मेल एंटीलिया की सबसे खास बात इसकी बड़ी-बड़ी कांच की दीवारें हैं, जिनसे बाहर का नजारा साफ दिखाई देता है और घर में भरपूर मात्रा में सूरज की रोशनी आती है. इन दीवारों से बाहर झांककर आप अरब सागर और शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं. वीडियो में घर के अंदर की भव्य सजावट भी देखने को मिली. मिक्की कॉनट्रैकटर ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें घर सूरज की सुनहरी रोशनी में चमकता दिख रहा है. इसके साथ ही घर की सुंदर सजावट और डिजाइन भी साफ नजर आ रही है.

एंटीलिया में संगमरमर का फर्श लगा है, जो इसकी खूबसूरत को और ज्यादा बढ़ाता है. संगमरमर का फर्श घर में रोशनी को और बढ़ा देता है, जिससे इसके कमरे बड़े और खुला महसूस होते हैं. नीता अंबानी ने अपने घर को भारतीय कला और आधुनिक स्टाइल को मिलाकर सजाया है.

घर की सजावट को और ज्यादा खास बनाने का काम इसमें लगे बड़े-बड़े झूमर करते हैं. ये घर को रॉयल बनाने का काम करते हैं और बेहद सुंदर लगते हैं. एंटीलिया के कमरों की दीवारों पर सुंदर भारतीय पेंटिंग्स लगी हैं. लिविंग रूम सीधे टैरेस से जुड़ा है.

वीडियो में एंटीलिया की एक बालकनी का नजारा भी दिखा, जहां से समुंदर और डूबते सूरज का बेहद खूबसूरत सीन नजर आ रहा है. बालकनी पर बड़े-बड़े गमलों में लगे पौधे देखे जा सकते हैं, जो इसे एक शानदार टैरेस गार्डन जैसा बना रहे हैं. इस तरह घर में मॉडर्न स्टाइल और भारतीय संस्कृति का एक खूबसूरत मेल नजर आता है, जो एंटीलिया को और भी भव्य और आकर्षक बनाता है.

एंटीलिया के नाम की बात करें तो इसका नाम अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर रखा गया है. इस 27 मंजिला इमारत का कुल क्षेत्रफल 4,00,000 स्क्वायर फीट है और इसकी कीमत 2 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा बताई जाती है. ये बिल्डिंग इतनी मजबूत है कि 8 रिक्टर स्केल तक के भूकंप को भी झेल सकती है और इसमें पांच सितारा होटल जैसी सभी फैसिलिटीज मौजूद हैं.

घर के रहने वाले हिस्सों के अलावा, इसमें छह मंजिलों की पार्किंग है, जिसमें 168 लग्जरी कारें खड़ी की जा सकती हैं. इसके अलावा यहां 50 सीट वाला प्राइवेट मूवी थिएटर, स्पा और तीन हेलीपैड भी हैं. हर मंजिल की ऊंचाई लगभग दो मंजिल की किसी इमारत जितनी है और हर मंजिल का डिजाइन और सजावट बिल्कुल अलग है.















