अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे CRPF इंस्पेक्टर अतुल सिंह, ससुराल वालों ने पकड़कर कर दी ऐसी हालत, फिर..

खबर इंडिया की।कहते हैं ‘इश्क और मुश्क’ छुपाए नहीं छुपते.बस्ती में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर अतुल सिंह अपनी शादीशुदा प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने उसके ससुराल गए थे. लेकिन रात के अंधेरे में प्रेमिका के घर पहुंचे दरोगा को ससुराल वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ उसकी चर्चा पूरे इलाके में है. गुस्साए ससुराल वालों ने दरोगा जी की नाक तोड़ दी और उन्हें जमकर पीटा.अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानिए- क्या है पूरा मामला?
सीआरपीएफ में तैनात अतुल सिंह का एक महिला के साथ पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला की शादी बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में हुई थी. अतुल उससे मिलने अक्सर उसके गांव जाते रहते थे. घटना की रात अतुल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे थे. प्रेमिका का कहना है कि अतुल ने उसे बाहर घूमने के लिए बुलाया था. जैसे ही दोनों बाहर निकले ससुराल वालों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई. इसके बाद भीड़ ने अतुल को घेरकर पीट दिया. इस दौरान का एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी नाक और चेहरे से खून बह रहा है और लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि वह रात में क्या कर रहे थे.

‘मैं इन्हीं के साथ रहूंगी’
इस पूरे ड्रामे में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब प्रेमिका ने सबके सामने ऐलान कर दिया कि वह अपने पति के बजाय दरोगा अतुल सिंह के साथ ही रहना चाहती है. महिला ने दावा किया कि उनका रिश्ता काफी पुराना है और वह दबाव में ससुराल नहीं जाएगी. गौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरोगा को भीड़ से बचाया और थाने ले आई.

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 972

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *