अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

दोपहर में नहाते वक्त बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी लड़की, अचानक घर आया पिता, फिर जो हुआ उसने शहर को हिला दिया

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला हत्या का निकला. परिवार ने शुरुआत में इसे घरेलू हादसा बताया था, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती की हत्या उसके ही पिता ने की थी. पुलिस ने आरोपी पिता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कमलेश भारती के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपनी बेटी नेहा पर दरांती से हमला किया था. घटना 13 मार्च को उनके घर पर हुई थी, जब पिता और बेटी के बीच बहस हो गई थी.

मोबाइल पर बात करते देख हुआ विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि- आरोपी पिता ने अपनी बेटी को कई बार एक लड़के से मोबाइल पर बात करने को लेकर चेतावनी दी थी. घटना वाले दिन उसने फिर से नेहा को फोन पर बात करते देखा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. पूछताछ के दौरान कमलेश भारती ने पुलिस को बताया कि गुस्से में उसने पहले बेटी को थप्पड़ मारा. जब नेहा ने जवाब में हाथ उठाया तो वह अपना आपा खो बैठा और कमरे में रखी दरांती से उस पर हमला कर दिया.

गर्दन पर कई बार किया वार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दरांती से नेहा की गर्दन पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. हमले के बाद आरोपी और उसकी पत्नी ने नेहा को पहले स्थानीय अस्पताल ले गए और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. इलाज के दौरान नेहा ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार ने पुलिस को बताया कि नेहा फिसलकर दरांती पर गिर गई थी, जिससे उसे चोट लगी.

पुलिस जांच में खुला राज
हालांकि, युवती के शरीर पर मिले घावों की प्रकृति को देखकर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद मामले की गहराई से जांच की गई, जिसमें हत्या की सच्चाई सामने आ गई. चौरी-चौरा क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है और हमले में इस्तेमाल की गई दरांती भी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने कमलेश भारती को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, कमलेश की 2 बेटियां और 2 बेटे हैं. इनमें नेहा दूसरे नंबर पर थी. बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. दो भाई नेहा से छोटे हैं. इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां भी रहती हैं.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 944

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *