अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

पत्नी-बेटी को तलवार से काटकर थाने पहुंचा पति.. फिर पुलिस को जो वजह बताई, उसे सुन हर कोई सिहर गया

खबर इंडिया की।राजस्थान में जयपुर के ग्रामीण इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने लोगों को सन्न कर दिया. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी भागने की बजाय सीधे पुलिस थाने पहुंच गया. पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए कहा कि मैंने दोनों को मार डाला. यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

घटना मोखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव की है, जहां गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी सुरजीत ने अपनी पत्नी सरोज देवी और 8 साल की बेटी वंशिका पर तलवार से हमला कर दिया. हमला इतना घातक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के वक्त पत्नी नींद से उठी थी और मासूम गहरी नींद में ही सो रही थी. अचानक हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बन गया.

बताया जा रहा है कि- वारदात के तुरंत बाद आरोपी घर से निकलकर सीधे मोखमपुरा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. आरोपी के मुंह से हत्या की बात सुनते ही पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दूदू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है. वहीं मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके.

घटना को लेकर थानाधिकारी ने क्या कहा?
मोकमपुरा थानाधिकारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े और आर्थिक तंगी की बात सामने आ आई है. काफी समय से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद ने गुरुवार सुबह भयावह रूप ले लिया. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि वारदात के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

Related Posts

1 of 884

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *