अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

दूसरे लड़के ने लगाया गर्लफ्रेंड के गाल पर रंग, मुस्कुरा दी लड़की तो भड़क गया बॉयफ्रेंड, फिर जो हुआ उससे दहला इलाका

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के पानीपत में होली के दिन लापता हुए 23 साल के कालू की मौत की गुत्थी को रेलवे पुलिस ने सुलझा लिया है. जिसे पहले एक हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और नृशंस हत्या निकली. जीआरपी पुलिस ने इस मामले में मृतक के ही गांव महमूदपुर के रहने वाले तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पुरानी रंजिश और होली पर हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया.

गांव के ही 3 दोस्त निकले कातिल
रेलवे पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गांव महमूदपुर निवासी संजू, राहुल और विशाल को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में इन तीनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी संजू ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था.

क्यों किया कालू का मर्डर?
वारदात वाले दिन यानी होली पर कालू ने संजू की गर्लफ्रेंड को रंग लगा दिया था. इस बात से संजू बुरी तरह भड़क गया था और उसने उसी वक्त कालू को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था. संजू ने बताया कि एक बार कालू उसकी बाइक मांग कर ले गया था, जिसका एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट में बाइक काफी टूट गई थी, लेकिन कालू ने उस नुकसान की भरपाई नहीं की.

‘पहले पिलाई शराब, फिर पेंचकस से गले पर वार’
पानीपत जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि आरोपियों ने कालू को मारने के लिए बाकायदा योजना बनाई. शाम के समय संजू उसे घर से बुलाकर ले गया. तीनों आरोपियों ने कालू के साथ शराब पार्टी की. उन्होंने खुद बहुत कम शराब पी, लेकिन कालू को जबरन जमकर शराब पिलाई गई ताकि वह खुद को संभाल न सके. जब कालू पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर रेलवे ट्रैक के पास ले गए. वहां संजू ने कालू की गर्दन पर दो बार पेंचकस से वार किए. हालांकि, इसके बावजूद कालू की जान नहीं निकली.

जिंदा ट्रैक पर लेटाया
थाना प्रभारी ने बताया कि- जब पेंचकस के वार से कालू नहीं मरा, तो आरोपियों ने कालू के हाथ-पैर पकड़े और उसे रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच लेटा दिया. कालू नशे और चोट के कारण विरोध करने की स्थिति में नहीं था. आरोपियों के वहां से हटते ही तेज रफ्तार ट्रेन आई और कालू का शरीर क्षत-विक्षत हो गया.

मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए आरोपी
घटना के बाद पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास कालू का शव मिला था. रेलवे पुलिस ने जब जांच शुरू की और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन खंगाले, तो संजू और उसके साथियों की मौजूदगी घटनास्थल के पास पाई गई. कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों टूट गए और पूरी सच्चाई बयां कर दी.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 944

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *