न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

5 करोड़ लगाए, 42 दिन में 35 करोड़ कमाए! गृह मंत्री अमित शाह ने बताया वो फॉर्मूला, जिसने 20 हजार लोगों को दिया रोजगार,

उमाकांत त्रिपाठी।कमाल की बात है! 5 करोड़ का निवेश और कमाई 35 करोड़! और अभी ज्‍यादा दिन भी नहीं हुए. और तो और 20 हजार से ज्‍यादा लोगों को रोजगार मिला, ये कम बड़ी बात है क्‍या! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्‍यसभा में जो जानकारी दी, उसे पढ़ते हुए आप भी एक बार को चौंक सकते हैं. दरअसल उन्‍होंने सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से शुरू हुए कैब एग्रीगेटर प्‍लेटफॉर्म ‘भारत टैक्‍सी’ (Bharat Taxi) के बारे में डिटेल में बताया. 5 फरवरी 2026 को लॉन्‍च हुए इस प्‍लेटफॉर्म की कमाई का फॉर्मूला भी बता दिया. हैरान होने की बात नहीं है, इस कहानी को आकार दिया है, 300 करोड़ के शेयर कैपिटल वाले 8 को-ऑपरेटिव सोसाइटीज ने. अब पूरी खबर पढ़ लीजिए विस्‍तार से.

5 करोड़ के मामूली निवेश से शुरू हुई कहानी
सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि ‘भारत टैक्सी’ प्लेटफॉर्म ने अब तक लगभग ₹5 करोड़ के मामूली निवेश के साथ ड्राइवरों के लिए ₹35 करोड़ से अधिक की आय पैदा की है. इस पहल ने अब तक करीब 20,000 ड्राइवरों और 200 सपोर्ट स्टाफ के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं. 300 करोड़ रुपये के अधिकृत शेयर कैपिटल के साथ, आठ राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्थाओं ने मिलकर इसे तैयार किया है.

भारत टैक्सी की शुरुआत: इसकी स्‍थापना यूं तो 6 जून, 2025 को हुई थी, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 5 फरवरी, 2026 को लॉन्च किया गया था.

कहां-कहां है सेवा: वर्तमान में यह सेवा दिल्ली-NCR (दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद) और गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ और द्वारका जैसे शहरों में चालू है.

अगली योजना: सरकार ने कहा है कि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसका विस्तार चरणों में किया जाएगा.

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 774

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *