अपराधदिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने दोस्ती और विश्वास के रिश्तों को लहूलुहान कर दिया. एक शख्स ने अपनी सात बच्चों की पत्नी और अपने ही ‘जिगरी’ दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. मामला अवैध प्रेम संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां शक की आग ने हंसते-खेलते परिवार को श्मशान बना दिया.

साथ खाया खाना, फिर बरसाईं गोलियां
वारदात ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क स्थित बुद्ध बाजार मोहल्ले की है. आरोपी राशिद को अपनी पत्नी शबनम (36) और पड़ोसी दोस्त फहीम (32) के बीच बढ़ते करीबियों का शक था. सोमवार रात फहीम, राशिद के घर पर ही मौजूद था. लेकिन उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि राशिद के दिमाग में कत्ल का खौफनाक मंसूबा पक रहा है. खाने के बाद अचानक विवाद शुरू हुआ और गुस्से में पागल राशिद ने तमंचा निकालकर अपनी पत्नी और दोस्त पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं.

सात बच्चों के सिर से उठा साया
इस दोहरे हत्याकांड ने न सिर्फ इलाके को दहला दिया, बल्कि सात मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया और पिता को सलाखों के पीछे जाने की राह पर धकेल दिया. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:40 बजे सूचना मिलते ही जब टीम मौके पर पहुंची, तो कमरे के अंदर शबनम और फहीम की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं. आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था.

तीन टीमें कर रही हैं आरोपी की तलाश
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंधों का नजर आ रहा है। आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *