न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास… जोधपुर में CM भजनलाल शर्मा ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी।जोधपुर जिले के शिकारपुरा (लूणी) स्थित श्री राजाराम आंजणा आश्रम में रामनवमी मेले और संत राजाराम जी महाराज के 144वें जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

श्रीराम के आदर्शों पर दिया बल
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के गौरव हैं। उन्होंने श्रीराम को मर्यादा, सत्य, धर्म और सेवा का सर्वोच्च प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन चरित्र, कर्तव्य और करुणा का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने संत राजाराम जी महाराज के योगदान को भी रेखांकित किया, जिन्होंने इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया।

तीर्थ स्थलों के विकास पर केंद्र का फोकस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का कार्य हो रहा है। उन्होंने अयोध्या में रामलला मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन में महाकाल महालोक कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि- इनसे धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिल रही है।

सामाजिक योजनाओं और पहल का उल्लेख
उन्होंने बताया कि- राज्य सरकार बाल विवाह उन्मूलन और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के जन्मोत्सव मनाए जा रहे हैं। इसके अलावा गौवंश संरक्षण के लिए प्रदेश की गौशालाओं को 3 हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है और एक लाख से अधिक निराश्रित गौवंश को आश्रय मिला है।

तीर्थ और सांस्कृतिक विकास की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि- धार्मिक स्थलों को सांस्कृतिक चेतना के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। राजकीय मंदिरों में धार्मिक आयोजनों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 86 हजार से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है।

विकास और प्रशासनिक प्राथमिकताएं
उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और जल संसाधनों के विकास पर भी जोर दिया। रामजल सेतु लिंक परियोजना और इंदिरा गांधी नहर के पुनर्निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और जोधपुर में एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रगति का भी जिक्र किया।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *