अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

सुहागरात पर पत्नी के पास पहुंचा पति, बीवी ने नहीं लगाने दिया हाथ, फिर थप्पड़ बरसाकर फोड़ा पति का सिर

खबर इंडिया की।रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही घंटों बाद ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी. सात फेरों के साथ शुरू हुआ एक नया रिश्ता पहली ही रात दरक गया. सुहागरात पर पत्नी ने पति को अपने पास नहीं आने दिया और जब पति ने करीब आने की कोशिश की तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया. बात इतनी बढ़ी कि अगले दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद पंचायत तक जा पहुंचा. इस दौरान दूल्हे के साथ मारपीट हुई, जिसमें उसका सिर फूट गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, यह शादी पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी. दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी इस रिश्ते को स्वीकार किया था. बारात आई, स्वागत हुआ, रस्में निभाई गईं और रात में रिसेप्शन भी आयोजित किया गया. सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही कुछ घंटों में हालात पूरी तरह बदल जाएंगे. रात करीब दो बजे तक रिसेप्शन का कार्यक्रम चला. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में गए, जहां से इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत हुई.

सुहागरात पर ही शुरू हुआ विवाद
दूल्हे की बहन पूनम कश्यप के मुताबिक, जब दोनों कमरे में थे तो भाई ने सामान्य तरीके से अपनी पत्नी से करीब आने की कोशिश की. इसी दौरान दुल्हन ने उसे रोक दिया और साफ शब्दों में कहा कि वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करना चाहती. आरोप है कि जब दूल्हे ने इस पर आपत्ति जताई और बात समझाने की कोशिश की, तो दुल्हन ने उसे थप्पड़ मार दिया. यह बात सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे. माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. दुल्हन ने दो टूक कह दिया कि वह इस शादी से खुश नहीं है और पति के साथ नहीं रहना चाहती.

पुराने रिश्ते की चर्चा ने बढ़ाया विवाद
परिवार के लोगों का कहना है कि विवाद की जड़ में दुल्हन का कोई पुराना संबंध हो सकता है. हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन किसी और के साथ रिश्ते में थी और उसी वजह से उसने शादी के बाद पति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

पंचायत में भी नहीं निकला हल
सुबह होते-होते मामला पंचायत तक पहुंच गया. दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हुए और समझौते की कोशिश की गई. दुल्हन के परिवार ने शुरुआत में इस रिश्ते को बनाए रखने की बात कही, जबकि दूल्हा पक्ष इस पर सहमत नहीं था. पंचायत में काफी देर तक बहस चली, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया. दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही और बार-बार यही कहती रही कि वह इस शादी को आगे नहीं बढ़ाना चाहती.

अब तक नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
इस पूरे मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है. हालांकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की बात कह रही है. कोतवाली बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार किया था, जिसके चलते विवाद हुआ. मारपीट में दूल्हे को चोट आई है, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *