क्रिकेटन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

संजू सैमसन की तरह करें वापसी… PM मोदी ने भरा केरल के BJP कार्यकर्ताओं में जोश, कहा- मजबूत रखें आत्मविश्वास

उमाकांत त्रिपाठी।केरल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक अनोखी प्रेरणा दी। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के हालिया प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि- मुश्किल परिस्थितियों में कैसे वापसी की जाती है, यह सैमसन से सीखा जा सकता है।

पीएम मोदी ने दिया कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र
शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप 2026 में सैमसन के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, कि- संजू सैमसन ने दिखाया कि आलोचनाओं के बीच भी कैसे खुद को मजबूत रखते हुए सही समय पर बेहतरीन प्रदर्शन किया जाता है। जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।’

प्रधानमंत्री ने इसे सच्चे खिलाड़ी की पहचान बताते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह भी चुनावों में उसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ काम करें। उन्होंने खासतौर पर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और हर चुनावी गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

विश्व कप में चमके सैमसन
टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने 321 रन बनाकर भारत को दूसरी बार टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती मुकाबलों में साधारण प्रदर्शन के बाद उन्होंने नॉकआउट चरण में जबरदस्त वापसी की। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेलकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

 

 

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 841

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *