मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

MP में लव-मैरिज के 7 महीने बाद युवक का सुसाइड, आखिरी वीडियो में ये कहा, पति-पत्नी की रील्स वायरल

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लव मैरिज के महज 7 महीने बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि सोशल मीडिया पर भी सनसनी फैला दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

मृतक की पहचान 28 वर्षीय विकास हिरवे के रूप में हुई है, जो हबीबगंज इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह शाहपुरा स्थित एक होटल के कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। होटल स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो यह दर्दनाक दृश्य सामने आया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vikash hirve (@aafat___00)

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब परिजनों ने एक वीडियो पुलिस को सौंपा। यह वीडियो खुद विकास ने सुसाइड से पहले रिकॉर्ड कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था।

वीडियो में विकास ने अपनी पत्नी स्नेहा सोलंकी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। विकास के मुताबिक, उसकी पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। इतना ही नहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की दादी लगातार उसे ऐसा करने के लिए उकसाती थी।

विकास ने वीडियो में यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी अपने दस्तावेज और जेवर मायके भेज रही थी, जिससे उसे शक हुआ कि कुछ गलत होने वाला है। लगातार तनाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद विकास घर से निकल गया। देर रात करीब 3 बजे उसकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट देखी गई, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन जब तक वे होटल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

बार डांसर निकली ड्रग्स क्वीन, आलीशान घर से मिली 6 करोड़ की ड्रग्स, ये केस पढ़कर हैरान हो जाएंगे

खबर इंडिया की।महाराष्ट्र के कल्याण में टिटवाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

1 of 786

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *