न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हमें सोनार बांग्ला चाहिए… प्रचार के आखिरी दिन बंगाल में गरजे गृहमंत्री अमित शाह रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन रहा। कुछ ही घंटों में प्रचार थम जाएगा। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चंदननगर विधानसभा में अंतिम रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

राज्य में 29 अप्रैल को कुल 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इसी के तहत सभी राजनीतिक दलों ने आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

रोड शो के दौरान अमित शाह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडे अगर किसी को परेशान करेंगे तो 4 मई के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को उलटा लटकाकर सीधा किया जाएगा। शाह ने दावा किया कि इस बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

अमित शाह ने चंदननगर में भाजपा प्रत्याशी दीपांजन गुहा के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

इससे पहले शाह के इसी बयान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने इस पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। हालांकि इसके बाद भी अमित शाह ने अपना बयान दोहराया।

रोड शो के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया और चुनावी माहौल चरम पर रहा।

गौरतलब है कि- इससे पहले 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग हुई थी। इस चरण में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव आयोग ने इसे ऐतिहासिक बताया था।

अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी और 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल के इन चुनावों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *