न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने TVK को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई, थलापति विजय ने भी फिल्मी स्टाइल में दिया रिप्लाई

उमाकांत त्रिपाठी। अभिनेता से राजनेता बने टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य जनता की भलाई और राज्य का विकास है।

विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि राजनीति से ऊपर उठकर तमिलनाडु की प्रगति और लोगों के कल्याण पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद जताई।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 सीटों में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। इस जीत के साथ पार्टी ने डीएमके और एआईएडीएमके के पारंपरिक दबदबे को चुनौती दी है। हालांकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है।सरकार बनाने के लिए विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर से मुलाकात कर दावा पेश किया है। उन्होंने सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।

चुनावी नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरिश चोडनकर ने कहा कि युवा और महिला मतदाताओं ने टीवीके की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस समर्थन देने के लिए तैयार है। इससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में गठबंधन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह चुनावी परिणाम तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। पहली बार किसी नई पार्टी ने पारंपरिक दलों के बीच मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।अब टीवीके स्थिर सरकार बनाने के लिए अन्य दलों के साथ बातचीत की तैयारी में है। आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

 

Related Posts

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *