खबर इंडिया की। शहर की सड़क पर उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को कार के अंदर दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। देखते ही देखते मामला बहस से हाथापाई तक पहुंच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
View this post on Instagram
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्नी काफी गुस्से में थी और उसने कार में मौजूद महिला की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में लोग तमाशा देखते और मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि कई लोगों का कहना है कि गलती सिर्फ दूसरी महिला की नहीं, बल्कि पति की भी बराबर थी।
सोशल media पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोग पत्नी के गुस्से को जायज़ बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि अगर रिश्ते में धोखा हुआ है तो जिम्मेदार दोनों हैं, ऐसे में सिर्फ एक पक्ष पर हाथ उठाना गलत है।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर बहस का विषय बना हुआ है और लोग रिश्तों में भरोसे और जिम्मेदारी को लेकर अपनी राय दे रहे हैं।















