टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Mouni Roy इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। वजह है मौनी और उनके पति Suraj Nambiar का एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना।

बस फिर क्या था… इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि मौनी और सूरज के रिश्ते में दरार आ गई है। यहां तक कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों का तलाक हो चुका है और वे अलग-अलग रह रहे हैं।

इतना ही नहीं, कुछ वायरल रिपोर्ट्स में सूरज नांबियार पर मौनी को धोखा देने और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैलने लगी।

इन तमाम अफवाहों और बढ़ते सस्पेंस के बीच आखिरकार मौनी रॉय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की। उन्होंने लिखा, “सभी मीडिया संस्थानों से रिक्वेस्ट है कि गलत नैरेटिव्स न चलाएं। हमें हमारी प्राइवेसी और थोड़ा समय दें।”

मौनी का यह बयान सामने आने के बाद फैंस के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग इसे अफवाहों पर ब्रेक मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि मौनी ने सीधे तौर पर तलाक की खबरों को गलत नहीं बताया है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया था कि मौनी और सूरज ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद ही दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे।

फैंस इस बात से भी हैरान हैं क्योंकि शादी के बाद से मौनी और सूरज हमेशा एक खुशहाल कपल की तरह नजर आते थे। दोनों अक्सर वेकेशन, पार्टी और फैमिली फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते थे।

अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें, तो मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में इंटीमेट वेडिंग की थी। उनकी शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल हुए थे।

इस शादी की खास बात यह रही कि दोनों ने मलयाली और बंगाली, दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और फैंस ने कपल पर खूब प्यार लुटाया था। शादी के बाद भी दोनों की बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती थी। कभी विदेश वेकेशन तो कभी पार्टीज में दोनों साथ नजर आते थे। ऐसे में अब चार साल बाद अचानक तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है।

हालांकि, मौनी के बयान के बाद इतना जरूर साफ हो गया है कि वह फिलहाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं चाहतीं। लेकिन उनके और सूरज के रिश्ते की असली सच्चाई क्या है, यह आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा।
फिलहाल सोशल मीडिया पर मौनी और सूरज का रिश्ता चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और फैंस लगातार यही जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच सब ठीक है या नहीं।














