न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

बिस्‍तर पर कपड़े उतारकर लेटो… दोस्त ने धोखे से बुलाकर मुझे उसके सामने परोसा, हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का काला सच

खबर इंडिया की। हॉलीवुड की चमक-दमक, रेड कार्पेट, लग्जरी यॉट पार्टी और ग्लैमरस लाइफ… बाहर से सब कुछ जितना खूबसूरत दिखता है, अंदर की दुनिया उतनी ही डरावनी भी हो सकती है। अब फेमस अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर Hayden Panettiere ने हॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

हाल ही में हेडन पैनेटीयर Jay Shetty के पॉडकास्ट “On Purpose With Jay Shetty” में पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी आने वाली किताब This Is Me: A Reckoning से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक और डरावना अनुभव शेयर किया।

एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह सिर्फ 18 साल की थीं, तब उन्हें एक ऐसी स्थिति में डाल दिया गया था, जहां से निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया था।हेडन ने कहा कि उस समय उन्हें लगता था कि वह अपने फैसले खुद ले सकती हैं, लेकिन असल में वह पूरी तरह समझ नहीं पा रही थीं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री की चमक-धमक के बीच कई बार युवा कलाकार खुद को ऐसी परिस्थितियों में फंसा हुआ पाते हैं, जहां उन्हें खतरे का एहसास बहुत देर से होता है।

एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक यॉट पार्टी में थीं और वहां काफी एन्जॉय कर रही थीं। उन्हें दूर-दूर तक अंदाजा नहीं था कि कुछ गलत होने वाला है। लेकिन तभी उनकी एक करीबी दोस्त, जिस पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं, उन्हें नीचे बने एक छोटे कमरे में लेकर गई।

हेडन के मुताबिक, कमरे में एक बेहद मशहूर शख्स मौजूद था और वह बिना कपड़ों के बिस्तर पर लेटा हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी दोस्त ने उन्हें जबरदस्ती उस आदमी के बगल में बिस्तर पर डाल दिया। हेडन ने बताया कि उस वक्त उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह अंदर से पूरी तरह डर चुकी थीं, लेकिन उसी पल उन्होंने खुद से कहा कि वह यह सब नहीं होने देंगी।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जैसे ही उनकी दोस्त कमरे से बाहर गई, उन्होंने वहां से निकलने का मौका तलाशना शुरू कर दिया। वह डर के कारण बोट में अलग-अलग जगह छिपती रहीं। लेकिन वहां से भागना आसान नहीं था।

हेडन पैनेटीयर का यह खुलासा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हॉलीवुड इंडस्ट्री के उस काले सच पर चर्चा कर रहे हैं, जिसके बारे में अक्सर सिर्फ अफवाहें सुनने को मिलती थीं।

उन्होंने कहा कि समुद्र के बीच उस बोट से कूदकर निकलने का कोई रास्ता नहीं था और सबसे दर्दनाक बात यह थी कि वहां मौजूद किसी भी इंसान को उनकी हालत पर तरस नहीं आ रहा था। उनके लिए यह सब शायद आम बात थी।

कई यूजर्स का कहना है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में नए कलाकारों पर मानसिक दबाव और शोषण का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं कुछ लोग हेडन की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने इतने सालों बाद खुलकर अपनी कहानी दुनिया के सामने रखी।

हालांकि, एक्ट्रेस ने उस मशहूर व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन उनके इस बयान ने हॉलीवुड की चमकदार दुनिया के पीछे छिपे अंधेरे पहलुओं पर फिर से बहस छेड़ दी है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

नशे में डूबे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की कमरे में फाइट, कपल ने जमकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

खबर इंडिया की। रात के अंधेरे में सड़क किनारे एक शराबी कपल का हाई-वोल्टेज ड्रामा…

1 of 804

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *